उपनिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के हित में काम करना ,उन्हें नई दिशा देना ,उनकी समस्याओं का समाधान

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

मैथिली ठाकुर

Maithili Takur  

मैथिली ठाकुर एक भारतीय लोकगायिका हैं, जो मैथिली, भोजपुरी, हिंदी सहित कई भाषाओं में गीत गाने के लिए जानी जाती हैं।

मैथिली ठाकुर बिहार की विधायक। उम्र: ~25 साल।

उन्होंने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर सीट से 11730 वोट से जीत दर्ज की। और भारत के सबसे कम उम्र के विधायक बनी

इनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बेनीपट्टी, मधुबनी (बिहार) में हुआ था।

इनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक और माँ भावना ठाकुर गृहिणी हैं।

इनके दो भाई— रिशव ठाकुर और आयाची ठाकुरभी संगीत में इन्हें सहयोग करते हैं।

मैथिली ठाकुर को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि सोशल मीडिया और रियलिटी शो "इंडियन आइडल जूनियर" तथा "राइजिंग स्टार" में भाग लेने के बाद मिली।

Rising Star (2017) में वह पहली रनर-अप बनी थीं।

उनकी आवाज़ की मिठास और शास्त्रीय संगीत की पकड़ ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया।

मैथिली भक्ति गीत, लोकगीत, पारंपरिक गीत, कजरी, विदापत गीत, और सोहर जैसे कई शैलियों में महारत रखती हैं।

इनकी गाई हुई "कन्हा सो जा ज़रा", "लोरी", "शिव भजन", "कुमाऊँनी लोकगीत", "निमरिया" जैसे गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

इनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं और इनके वीडियो करोड़ों व्यूज प्राप्त करते हैं।

मैथिली ठाकुर ने कई राज्यों की लोकसंस्कृति को पुनर्जीवित करने में बड़ी भूमिका निभाई है, जिससे युवा पीढ़ी लोकगीतों से जुड़ रही है।

उनकी गायकी में शास्त्रीय संगीत की गहराई और लोकगीतों की सरलता का अनोखा मिश्रण मिलता है।

इन्हें "लोक संगीत की नई पहचान" के रूप में देशभर में सम्मानित किया जाता है।

मैथिली ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सरकारी आयोजनों और संगीत समारोहों में प्रस्तुति दी है। 

अपनी मेहनत, सादगी और मधुर आवाज़ से आज मैथिली ठाकुर विश्वभर में भारतीय लोक संगीत की एक प्रमुख पहचान बन चुकी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें